{"_id":"68a47e797fc42ae7e50d1511","slug":"bbmb-management-opened-all-four-flood-gates-of-bhakra-dam-for-inspection-una-news-c-93-1-ssml1047-162718-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीबीएमबी प्रबंधन ने जांच के लिए खोले भाखड़ा डैम के चारों फ्लड गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीबीएमबी प्रबंधन ने जांच के लिए खोले भाखड़ा डैम के चारों फ्लड गेट
विज्ञापन
टरबाइनों सहित छोड़ा गया 43300 क्यूसिक पानी
नंगल हाइडल नहर में 12500, श्री आंनदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसिक छोड़ा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बादल फटने से गोबिंद सागर झील में पानी का स्तर बढ़कर 1665.06 फीट तक पहुंच गया। मंगलवार को 65,617 क्यूसिक पानी की आमद के बाद बीबीएमबी ने दोपहर 3 बजे भाखड़ा डैम के चारों फ्लड गेट जांच के लिए खोले। पहले घंटे गेट 1-1 फीट, दूसरे घंटे 2-2 फीट और तीसरे घंटे 3-3 फीट तक खोले गए। टरबाइनों से 32,171 क्यूसिक और कुल मिलाकर 43,300 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। नंगल नहर में 12,500, श्री आनंदपुर साहिब नहर में 10,150 और सतलुज में करीब 20,300 क्यूसिक पानी छोड़ा गया। एसडीएम नंगल सचिन पाठक ने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, फ्लड गेट केवल चेकिंग के लिए खोले गए हैं और सतलुज किनारे बसे गांवों के खेतों तक पानी फिलहाल दूर है।