{"_id":"61e1badbfef1ac1a5b59ab4e","slug":"bathu-s-team-won-the-opening-match-una-news-sml396700891","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंबोली को हराकर बाथू की टीम अगले दौर में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंबोली को हराकर बाथू की टीम अगले दौर में पहुंची
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट के गांव टटेहड़ा में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। ओम यूथ क्लब द्वारा करवाई जा रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखाएंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने किया। उन्होंने क्लब के सदस्यों को 21 हजार की नकद राशि खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हंबोली और बाथू के बीच खेला गया। बाथू की टीम ने जीत दर्ज खिताबी अभियान का शानदार आगाज किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अजयेश जसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रभारी दीपू राजपूत, इंटक जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जंग ठाकुर व अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद