फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ban on hill cutting in Una until September 30 in view of the monsoon.

Una News: ऊना में मानसून के मद्देनजर 30 सितंबर तक पहाड़ी कटान पर प्रतिबंध

Wed, 08 Jul 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 08 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ban on hill cutting in Una until September 30 in view of the monsoon.
ऊना। ऊना जिले में लगातार हो रही बारिश और मानसून के दौरान संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण गतिविधियों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन


आदेशों में कहा गया है कि 30 जून से जिले में मानसून सक्रिय है तथा लगातार हो रही वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की घटनाएं सामने आई हैं। जिला प्रशासन राहत, पुनर्बहाली और आवश्यक सेवाओं की बहाली में जुटा हुआ है। आगामी दिनों में भी भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार मानसून के दौरान अनियमित पहाड़ी कटान और अनियोजित निर्माण गतिविधियां भू-संरचना को कमजोर कर सकती हैं। इससे भूस्खलन, भवनों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं को नुकसान पहुंचने के साथ जन-धन की हानि का खतरा बढ़ जाता है। जिले के संवेदनशील पारिस्थितिकीय तंत्र और आधारभूत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित आपदाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेशों के अनुसार आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के पुनर्निर्माण कार्यों को छोड़कर निजी विकास एवं निर्माण गतिविधियों के लिए किसी भी प्रकार का पहाड़ी कटान 30 सितंबर तक प्रतिबंधित रहेगा।
जिला दंडाधिकारी ने सभी उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) एवं कार्यपालक दंडाधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed