Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Balwinder Kumar from Una division and Budh Ram from Basdehra division became presidents.

Una News: ऊना मंडल से बलविंद्र कुमार और बसदेहड़ा मंडल से बुध राम बने अध्यक्ष

Wed, 05 Nov 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Balwinder Kumar from Una division and Budh Ram from Basdehra division became presidents.
अनुसूचित जाति मोर्चा ऊना और बसदेहड़ा मंडलों की कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय जनता पार्टी ने ऊना और बसदेहड़ा मंडलों के अनुसूचित जाति मोर्चों का गठन कर दिया है। ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल व बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती के साथ चर्चा के बाद दोनों मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा ऊना मंडल से अध्यक्ष पद की कमान देहलां गांव के बलविंद्र कुमार को सौंपी गई है। जबकि, उपाध्यक्ष पद के लिए देहलां गांव से जोगा सिंह, बसोली से बलविंद्र सिंह, वार्ड नंबर 10 ऊना से हरविंद्र सिंह लक्की, बसोली से बलबीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुठारखुर्द से भूपिंद्र सिंह, बहडाला से परमिंद्र सिंह को महामंत्री, सुनेहरा से आशा देवी को कोषाध्यक्ष, देहलां अपर से इकबाल सिंह, बहडाला से गुरनाम सिंह, कुठार खुर्द से साहिल कुमार, बहडाला से बलदेव सिंह व अरनियाला अपर से जीत कुमार को सचिव बनाया गया हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में दर्शन सिंह, जसमेर सिंह, तरुण सहोता, महेश कुमार, मनीष धीमान, जोगिंद्र, जंग बहादुर, गुरमीत सिंह, राजीव कुमार व हिमांशु को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा से बसदेहड़ा मंडल से संतोषगढ़ से बुध राम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संतोषगढ़ से रचना देवी, सनोली से हरीश कुमार व भटोली से अमरनाथ को उपाध्यक्ष, रायपुर से जुगल किशोर, जखेड़ा से विजय कुमार को महासचिव, ढाडा से सुनील कुमार कोषाध्यक्ष, सनोली से गुरबख्श सिंह, जखेड़ा से ललित कुमार व बनगढ़ से गुलजारी लाल, फतेहपुर से चरणजीत सिंह को सचिव की जिम्मेवारी दी गई हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में सोहन लाल, पुरुषोतम लाल, रामपाल, शमशेर सिंह, दविंद्र कुमार, नरेंद्र कौर, प्रेम चंद, बलदेव सिंह, सुरेश कुमार व जीत राम को शामिल किया गया हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के दोनों मंडलों के अध्यक्ष बलविंद्र कुमार व बुध राम ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व, जिला भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, ऊना व बसदेहड़ा भाजपा मंडलों के अध्यक्ष देवेंद्र कौशल व राहुल देव शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed