फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bad condition of road in Kuthar Khurd makes movement difficult

Una News: कुठार खुर्द में खस्ता हालत सड़क पर आवागमन मुश्किल

Sun, 31 Aug 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Bad condition of road in Kuthar Khurd makes movement difficult
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। नगर निगम के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुठार खुर्द के लोग पिछले कई महीनों से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। जुलाई में पंचायतवासियों ने इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बीते दिनों हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर और ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मार्ग पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, महिला पुलिस थाना समेत कई अहम सरकारी दफ्तर स्थित हैं। साथ ही चंद्रलोक कॉलोनी, रामपुर गांव और मणि महेश कॉलोनी जैसे बड़े आवासीय क्षेत्र भी इसी मार्ग पर बसे हैं। स्थिति और भी गंभीर हो गई है क्योंकि रामपुर बेली पुल बंद होने के चलते ऊना–संतोषगढ़ मार्ग का सारा यातायात अब इसी वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजर रहा है। पंचायत प्रधान रचना देवी, उपप्रधान चमन लाल और कमलेश कुमारी ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर सड़क की खस्ता स्थिति को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed