फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Baba Garib Nath Temple of Raipur Maidan surrounded by water

Una News: पानी से घिरा रायपुर मैदान का बाबा गरीब नाथ मंदिर

Tue, 19 Aug 2025 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Baba Garib Nath Temple of Raipur Maidan surrounded by water
मंदिर से पानी की मात्र लगभग पांच फीट दूरी रही शेष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रायपुर मैदान पंचायत के गांव कोलका स्थित प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक बाबा गरीब नाथ मंदिर गोबिंद सागर झील के बीच में स्थित है। बरसात के दिनों में झील का जल मंदिर को चारों ओर से घेर लेता है। स्थानीय निवासी नरेंद्र शर्मा, सुखदेव परमार, अभय पराशर और पवन कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि हर वर्ष गोबिंद सागर झील का जल मंदिर का अभिषेक करता है। हालांकि कभी-कभी बारिश कम होने के कारण पानी मंदिर तक नहीं पहुंच पाता। पिछले वर्ष भी कम वर्षा के चलते झील का जलस्तर इतना नहीं बढ़ पाया था कि मंदिर तक पहुंच सके। इस वर्ष झील का जलस्तर 1660–1662 फीट तक पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही जलस्तर 1665 फीट तक पहुंचेगा, मंदिर चारों ओर से पानी से घिर जाएगा। मंदिर के पानी से घिरते ही यहां पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इसके साथ ही स्थानीय दुकानदारों और नाव मालिकों की आजीविका में भी वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed