फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Axe was used on Khair trees in Dioli area, 21 machete recovered

Una News: दियोली क्षेत्र में खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 21 मोछे बरामद

Mon, 31 Mar 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Axe was used on Khair trees in Dioli area, 21 machete recovered
गग्रेट क्षेत्र के दियोली में  वन विभाग की टीम को जानकारी देते लोग  ।स्रोत स्वयं - फोटो : संवाद
प्रतिबंध के बावजूद वन काटुओं के हौसले बुलंद
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
कहा-वन काटुओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। कटान पर प्रतिबंध के बावजूद वन काटुओं के हौसले बुलंद हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भी एक और मामला खैर के कटान का आया है। हिमाचल सरकार ने पेड़ काटने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद दियोली क्षेत्र के वार्ड पांच में विजय कुमार की निजी भूमि पर वन काटुओं ने कुल्हाड़ी चला दी। दो सूखे और दो हरे खैर के पेड़ों को वन काटुओं ने काट डाला। मौके पर खैर के 21 मोछे बरामद किए गए। दियोली के बाशिंदों जनक कुमार, विजय और सवर्ण की ओर से विभाग को सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम बीट गार्ड संघनेई दविंदर कुमार की अगुवाई में मौके का निरीक्षण करने पहुंची। जांच में पाया गया कि निजी भूमि से खैर के हरे-भरे पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग की ओर से इन वन काटुओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही गई। बीट गार्ड ने बताया कि जांच जारी है। एफआईआर दर्ज की जाएगी। आगामी कार्रवाई उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed