फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Awareness camp on disaster management organized in Bahdala

Una News: बहडाला में आपदा प्रबंधन पर लगाया जागरूकता शिविर

Fri, 04 Apr 2025 04:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Apr 2025 04:46 AM IST
विज्ञापन
Awareness camp on disaster management organized in Bahdala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपीएसडीआरएफ) की प्रशिक्षित टीम ने जिला ऊना की राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में स्कूली बच्चों सहित आसपास के लोगों के लिए आपदा प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस सामुदायिक जन जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों ने भाग लिया।

एचपीएसडीआरएफ टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य आरक्षी अजय ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को हृदय गति रुक जाने पर सीपीआर, किसी घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के तरीके और स्ट्रैचर निर्माण की विभिन्न तकनीकों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल के दिशा-निर्देशानुसार 4 अप्रैल 1904 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप की वर्षगांठ के अवसर पर जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये जन-जागरूकता कार्यक्रम 5 अप्रैल तक चलेंगे, जिनमें सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल, प्रशिक्षण कार्यशालाएं, नागरिक जागरूकता रैलियां और स्कूली गतिविधियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed