फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Auto drivers are charging arbitrary fares in Basal area

Una News: बसाल क्षेत्र में ऑटो चालक वसूल रहे मनमाने दाम

Fri, 12 Sep 2025 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Auto drivers are charging arbitrary fares in Basal area
आपदाओं और बाढ़ की आड़ में ऑटो चालकों की मनमानी से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। बसाल गेट से डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम, मनोहर मार्केट, चलोला व अन्य गांवों के लिए ऑटो चालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं। मनोहर मार्केट से बडसाला पुल के 500 मीटर रास्ते के भी 60 रुपये लिए जा रहे हैं। बसाल गेट से मनोहर मार्केट केवल 5 किलोमीटर है, जिसमें किराया लंबे समय से 10 रुपये निर्धारित था, लेकिन ऑटो चालक 20-30 रुपये वसूल रहे हैं। भारी वर्षा के कारण बडसाला पुल बंद होने से लोग धमांदरी पुल के रास्ते जाने को मजबूर हैं, जहां छह किलोमीटर की दूरी का किराया 300 रुपये तक वसूला जा रहा है। सवारियों का कहना है कि कुछ ऑटो चालक मनमाने किराए वसूल रहे हैं।
सवारियों में राम कुमार, सतीश, रमा देवी, जोगिंद्र पाल, शशि पाल, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, जवाहर सिंह का कहना है कि कुछ ऑटो चालक मनमर्जी का किराया जनता से वसूल रहे हैं। मनोहर मार्केट से बडसाला पुल तक का किराया निश्चित है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हर गांव तक जाने की किराया सूची ऑटो के अंदर लगाई जाए।
विज्ञापन

कोट्स
ऊना में ऑटो किराया हर जगह तय है। बसाल गेट से मनोहर मार्केट 10 रुपये ठीक है, लेकिन मनोहर मार्केट से बडसाला पुल तक 60 रुपये वसूलना गलत है। जांच की जाएगी और हर ऑटो में किराया चार्ट लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed