फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attempt of theft in the store of BBMB's Nangal Dam Sub Division

Una News: बीबीएमबी के नंगल डैम सब डिवीजन के स्टोर में चोरी का प्रयास

Thu, 24 Apr 2025 06:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Attempt of theft in the store of BBMB's Nangal Dam Sub Division
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। बीबीएमबी के नंगल डैम सब डिवीजन के स्टोर में चोरी का प्रयास हुआ है। स्टोर के इर्द गिर्द रहने वाले लोगों की मुस्तैदी से चोर चोरी में प्रयोग होने वाला सामान वहीं छोड़ कर भाग गए। इसकी पुष्टि एक्सईएन अशोक कुमार ने की। कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस के पास करने के आदेश विभाग के एसडीओ को दिए गए हैं। दो दिन पहले रात लगभग 10 बजे के करीब चोरी की नीयत से एक युवक चहारदीवार फांद कर स्टोर में घुसा और ताला तोड़ कर स्टोर से भारी भरकम लोहे का सामान चुरा कर भागने के प्रयास में ही था कि वहां रहने वाले लोगों को शक हो गया। लोगों ने जैसे ही टार्च की लाइट से देखने का प्रयास किया तो चोर दीवार फांद कर भाग गया और चोरी में प्रयोग होने वाला सामान वहीं छोड़ गया। विभाग के एक्सईएन अशोक कुमार ने माना कि सरकारी कॉलोनी में रहने वाले लोगों की मुस्तैदी से चोरी का प्रयास असफल रहा है और किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed