फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Area divided into 10 sectors regarding Holi Madi Fair

Una News: होली मैड़ी मेले को लेकर 10 सेक्टर में बांटा क्षेत्र

Fri, 01 Mar 2024 06:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Area divided into 10 sectors regarding Holi Madi Fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी का इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब (झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। वहीं, 27 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने मैड़ी में आयोजित बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए मेला क्षेत्र को 10 सेक्टर में बांटा गया है, ताकि यातायात, पार्किंग तथा स्वच्छता सहित अनेक प्रकार की अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेला स्थल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले में खुले ट्रकों तथा अन्य वाणिज्यक वाहनों में आना प्रतिबंधित है, इसलिए मेले में आने के लिए सभी यात्री केवल यात्री वाहनों का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना को मेला पुलिस अधिकारी और डीएसपी अंब को सहायक मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेला क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
उपायुक्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मेला क्षेत्र में रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक लाउड स्पीकर लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने मैड़ी स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों तथा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मेले के सफल आयोजन में हर संभव योगदान दें। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जाकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात, पार्किंग, पेयजल तथा विद्युत वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


ये रहे मौजूद



इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एसडीएम अंब विवेक महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ज्योति कंवर, खंड विकास अधिकारी अम्ब ओमपाल डोगरा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के संचालक तथा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed