फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Approval letter given to 70 beneficiaries for house construction

70 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए दिए स्वीकृति पत्र

Sat, 21 May 2022 08:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Approval letter given to 70 beneficiaries for house construction
बचत भवन ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के पात्र लाभार्थी। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 1.29 करोड़ रुपये राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। स्वीकृति पत्र नगर परिषद ऊना अध्यक्ष पुष्पा देवी ने दिए।
नगर परिषद ऊना के कार्यकारी अधिकारी संदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर परिषद ऊना के विभिन्न वार्डों से 70 लाभार्थियों को 1.85 लाख रुपये प्रति लाभार्थी यह राशि चार किस्तों में जारी की जाएगी। पहली किस्त नींव का कार्य पूर्ण होने पर, दूसरी छत तक, तीसरी किस्त छत डालने पर और आखिरी किस्त घर का निर्माण कार्य पूरा होने पर जारी की जाएगी। प्रत्येक स्तर का कार्य पूर्ण होने पर जिओ टैगिंग करने के बाद ये किस्तें जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी ने बताया कि नगर परिषद ऊना के अंतर्गत अब तक 614 लाभार्थियों को घर स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से 472 घरों का कार्य पूर्ण हो चुका है। संबंधित लाभार्थियों को इसके लिए लगभग 8.50 करोड़ रुपये किस्तों में जारी किए गए हैं। इस अवसर पर नप ऊना के उपाध्यक्ष पवन कपिला, जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर बग्गा, पार्षद विनोद पुरी, ममता कश्यप, उर्मिला चौधरी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed