फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Anti drug clubs will be formed in high and senior secondary schools

Una News: उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बनाए जाएंगे एंटी ड्रग क्लब

Sat, 28 Jun 2025 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Anti drug clubs will be formed in high and senior secondary schools
नशे के खिलाफ लड़ाई में विद्यार्थियों को बनाया जाएगा रोल मॉडल
विज्ञापन

स्कूल के साथ आसपास के इलाकों में भी छेड़ा जाएगा अभियान
नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे विद्यार्थी



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों में नशे के खिलाफ विशेष अभियान शुरू होगा। इसके तहत सभी स्कूलों में एंटी ड्रग क्लब बनाएं जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाएगा। क्लब के जरिये युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को ये आदेश जारी किए हैं। अब आने वाले दिनों में इस पर कार्य शुरू होगा।

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जिला ऊना में विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही नशे की चपेट में लाने के लिए कई तरह के आपराधिक तत्व सक्रिय हैं। कई स्कूलों में बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थी नशे की जकड़ में आ रहे, जिसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एंटी ड्रग क्लब बनाने का फैसला लिया है। इन क्लबों में स्कूल के अध्यापकों का अहम रोल रहेगा, जो नशे के दुष्परिणामों के बारे में अन्य विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को जागरूक करेंगे। एंटी ड्रग क्लब में हर कक्षा के विद्यार्थियों को सक्रिय कर उन्हें नशे के दुष्परिणाम को लेकर गतिविधियां आयोजित कर प्रशिक्षित किया जाएगा। क्लब में अध्यापकों की भागीदारी भी रहेगी, जो विद्यार्थियों को समय-समय पर मार्गदर्शन देंगे। आसपास के इलाकों में रैलियां, नुक्कड़ सभाएं और अन्य आयोजनों में अध्यापक भी क्लब सदस्य विद्यार्थियों के साथ रहेंगे।
विज्ञापन


सीमावर्ती जिला होने के कारण ऊना में नशा तस्कर लंबे समय से सक्रिय हैं। बड़ी उम्र के युवाओं के साथ अब विद्यार्थी भी नशा तस्करों के निशाने पर हैं। स्कूलों के आसपास सुबह के समय और छुट्टी के दौरान तस्कर सक्रिय रहते हैं। कम उम्र के युवाओं को नशे की ओर मोड़ा जा रहा, जिसकी रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। इस गंभीर विषय पर पहले भी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। अब एंटी ड्रग क्लब सालभर सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च स्कूलों में एंटी ड्रग क्लब बनाए जाएंगे। इसे लेकर सभी शिक्षण संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। स्कूल खुलते ही इस पर काम होगा और विद्यार्थियों को इन क्लबों में सक्रिय तौर पर हिस्सेदारी मिलेगी, ताकि वह व्यावहारिक तौर पर इस बुराई के बारे में जान सकें और लोगों को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed