फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Annual inspection at PM Shri GSSS Daulatpur Chowk, check records

Una News: पीएम श्री जीएसएसएस दौलतपुर चौक में वार्षिक निरीक्षण, रिकॉर्ड जांचा

Fri, 16 May 2025 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Annual inspection at PM Shri GSSS Daulatpur Chowk, check records
वित्तीय रिकॉर्ड के साथ-साथ विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर की भी समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर क्वालिटी नीलम कुमारी के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक व वित्तीय रिकॉर्ड के साथ-साथ विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर की भी समीक्षा की। निरीक्षण टीम में कुलदीप सिंह ( लेखा अधिकारी, डाइट ऊना ) और जोगिंदर पाल (खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, गुणवत्ता नियंत्रण) शामिल रहे। वहीं, विषय विशेषज्ञ मीना कुमारी (प्रवक्ता कॉमर्स) और मंजू बाला ( टीजीटी मेडिकल) ने विद्यार्थियों के विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया। टीम ने विद्यालय के रिकॉर्ड को व्यवस्थित और संतोषजनक पाया। इसके साथ ही टीम ने स्कूल संचालन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ सुझाव भी दिए, जिनमें छात्रों की गतिविधियों में नवाचार बढ़ाना, डिजिटल संसाधनों का अधिक उपयोग और कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करना शामिल हैं। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने निरीक्षण टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयासरत है और दिए गए सुझावों को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed