फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Animal shelter burnt to ashes in Kuneran, damage to car

कुनेरन में पशुशाला जलकर राख, कार को भी नुकसान

Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Animal shelter burnt to ashes in Kuneran, damage to car
कुनेरन गांव में आग लगने से जली पशुशाला। - फोटो : Una
दौलतपुर चौक (ऊना)। घनारी तहसील के तहत कुनेरन गांव में पशुशाला रविवार को जलकर राख हो गई। पशुाशाला में बंधे पशुओं को लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पशुशाला के बाहर खड़ी कार भी आंशिक तौर पर आग की चपेट में आ गई। करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुनेरन गांव के बलवंत सिंह पुत्र लश्करी राम की पशुशाला में रविवार दोपहर बाद अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। बलवंत सिंह पशुशाला के पास ही मौजूद थे। उसने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। लोगों के सहयोग से पशुशाला में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला गया, करीब 250 मक्की के गट्ठे और तूड़ी सहित पशुशाला जलकर राख हो गई। कुनेरन पंचायत प्रधान गुरमुख सिंह और उपप्रधान राजीव कुमार ने कहा कि आग की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed