फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   An uncontrolled canter entered a shop in Diyada, people narrowly escaped

Una News: दियाड़ा में अनियंत्रित कैंटर दुकान में घुसा, बाल-बाल बचे लोग

Mon, 30 Jun 2025 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled canter entered a shop in Diyada, people narrowly escaped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बड़ूही (ऊना)। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उपमंडल अंब के अंतर्गत गांव दियाडा में रविवार सुबह एक अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे बनी एक दुकान में घुस गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दुकान को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार कैंटर चंडीगढ़ से कांगड़ा की ओर जा रहा था। अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी लग गई, जिससे वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। दुकान के पीछे ही दुकान मालिक का घर भी है। दुकान मालिक ने बताया कि हादसे के समय वे परिवार सहित कमरे में बैठे थे, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज आई। सभी घबरा कर बाहर आए तो देखा कि ट्रक दुकान से टकरा चुका है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक की पहचान नरेश कुमार निवासी जिला कांगड़ा के रूप में हुई। हादसे में दुकान और ट्रक को नुकसान हुआ है। दोनों पक्षों में आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed