{"_id":"680b8e741a2733d2530ac12a","slug":"an-old-residential-house-was-burnt-down-due-to-forest-fire-una-news-c-93-1-ssml1047-152251-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जंगल की आग की चपेट में आने से पुराना रिहायशी मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जंगल की आग की चपेट में आने से पुराना रिहायशी मकान जला
विज्ञापन
गैहरा गांव में 10 लाख का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। गर्मियां शुरू होते ही आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। गैहरा के प्रीतम चंद पुत्र साली ग्राम के पुराने रिहायशी मकान को जंगल की आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर सहित अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, वन विभाग और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। मकान मालिक के अनुसार आग की घटना में 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, प्रशासन की टीम ने मौके का दौरा किया और नुकसान का आकलन लगाने में जुट गई है।
जंगलों की आग अब इंसानों के आशियानों के साथ-साथ जंगली जीव जंतुओं, पशु पक्षियों के आशियानों को भी जला कर राख कर रही है। वीरवार देर शाम को उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गैहरा, नरेलनी और नलवाडी के जंगलों में लगी आग धीरे-धीरे आबादियों का रुख कर रही है। हालांकि, वन विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
आग चारों तरफ फैल गई। इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा ने बताया कि हलके के पटवारी व कानूनगो को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के सदस्यों को उचित सहायता राशि मुहैया करवाई जाएगी। इसके अलावा जंगल में आग कैसे लगी, इसे लेकर वन विभाग की तरफ से जांच की जा रही है।