फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Amar Ujala Aparajita 100 Million Smiles program held in Bhatoli College

Una: भटोली में सोशल मीडिया दुष्प्रभावों, दहेज प्रथा, महिला अधिकारों और कॅरियर पर बांटा ज्ञान

Wed, 09 Apr 2025 01:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 01:36 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita 100 Million Smiles program held in Bhatoli College
भटोली में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम। - फोटो : संवाद

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से श्री विष्णु सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली परिसर में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें फर्स्ट आईआरबी बटालियन बनगढ़ से कमांडेंट आईपीएस डॉक्टर आकृति शर्मा ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अरविंद शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर आकृति शर्मा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने की अपील की। कहा कि अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें और अपने साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने, किसी भी तरह का अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को कहा। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति 112 नंबर पर कहीं से भी  शिकायत कर सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने विद्याथियों से आह्वान किया कि वे अपने समाज में भी अपने छोटे-बड़े भाई-बहनों को जागरूक करें। समाज में जो घटनाएं घटित हो रही हैं,  उनका सामना करने के लिए एकजुट होकर आगे आए ताकि अत्याचार को बढ़ने से पहले ही रोका जा सके। इसके लिए सिर्फ दृढ़संकल्प और आत्मविश्वास होना जरूरी है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ही मनोबल बढ़ता है और जागरुकता आती है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारों के अलावा कॅरियर पर भी टिप्स दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी सवाल जवाब भी किए।  विद्यार्थियों ने अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां एक और कॅरियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त करने े टिप्स मिलते हैं। वहीं दूसरी ओर आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed