फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Allopathic medicines cannot be sold without a pharmacist.

Una News: फार्मासिस्ट के बिना नहीं बेच सकेंगे एलोपैथिक दवाएं

Sat, 18 Jul 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Allopathic medicines cannot be sold without a pharmacist.
ऊना। जिला ऊना में बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी के एलोपैथिक दवाओं की बिक्री पर औषधि नियंत्रण प्रशासन ने सख्ती कर दी है। ड्रग इंस्पेक्टर ऊना पंकज गौतम ने ऊना और हरोली खंड के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश जारी कर कहा है कि पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में किसी भी प्रकार की एलोपैथिक दवाओं का विक्रय नहीं किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जारी बयान में बताया कि विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ मेडिकल स्टोरों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी में एलोपैथिक दवाओं की बिक्री की जा रही है। यह प्रावधानों का उल्लंघन है। इसे देखते हुए सभी खुदरा दवा विक्रेताओं को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिन ही एक मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। चिकित्सक की पर्ची पर दी जाने वाली एलोपैथिक दवाओं का वितरण केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट द्वारा ही किया जाएगा। स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी मेडिकल स्टोर पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में दवाओं की बिक्री या खरीद होती पाई गई तो संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed