फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   All seven candidates were elected unopposed in the Rapoh Muchalia Cooperative Society.

Una News: रपोह मुचलिया सहकारी समिति में सातों उम्मीदवार निर्विरोध चुने

Tue, 23 Dec 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
All seven candidates were elected unopposed in the Rapoh Muchalia Cooperative Society.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडूही (ऊना)। रपोह मुचलिया कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सहकारी सभा के सचिव अजय कुमार की देखरेख में करवाई गई। सभी सात वार्डों से उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव में किसी भी वार्ड से एक से अधिक नामांकन दाखिल न होने के कारण सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार वार्ड एक से जगदीश राम, वार्ड दो से कमल देव, वार्ड तीन से जगदीश राम पुत्र मूल राज, वार्ड चार से रमन कुमार, वार्ड पांच से रविंद्र कुमार, वार्ड छह से तिलक राज व वार्ड सात से अजय कुमार मेहता को समिति सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हुआ। क्षेत्र के किसानों और सहकारी सभा से जुड़े सदस्यों ने भी चुनाव को लेकर संतोष व्यक्त किया। सहकारी सभा के सचिव अजय कुमार ने नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए सभा को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed