फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Albendazole tablets will be administered to 1,53,544 children.

Una News: 1,53,544 बच्चों को खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की गोली

Sun, 22 Feb 2026 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets will be administered to 1,53,544 children.
ऊना। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में 23 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस पर जिला ऊना में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के 1,53,544 बच्चों को अल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही एक साल से 5 साल की आयु के 41,536 बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश 23 फरवरी को दवाई खाने में छूट जाएंगे। उन्हें दूसरे राउंड के तहत 28 फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी। इस दवाई खिलाने का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य पोषण और मानसिक स्तर को बेहतर बनाना है। यह दवाई सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में खिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि सभी अपने एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को 23 फरवरी को नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में या स्कूल में ले जाकर दवाई अवश्य खिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed