फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Akshit Kumar became the captain in Government School Mandli

Una News: सरकारी स्कूल मंदली में अक्षित कुमार बने कप्तान

Sat, 31 May 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Akshit Kumar became the captain in Government School Mandli
रावमापा मंदली में आयोजित चुनावों में मतदान करते विद्यार्थी। स्कूल प्रबंधन
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में विद्यालय के कप्तान और उपकप्तान का चुनाव मतदाता जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से संपन्न हुए। यह चुनाव प्राचार्य देवेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव प्रक्रिया में कक्षा छठी से लेकर बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने मतदान किया। क्लब की तरफ से विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, चुनाव प्रणाली, मतदान की शक्ति और लोकतंत्र के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कप्तान के लिए मोहित मान और अक्षित कुमार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अक्षित कुमार ने जीत हासिल की। उपकप्तान के लिए सारिका भारद्वाज और तन्मय आमने-सामने रहे। तन्मय ने विजय हासिल की। चुनाव के सफल आयोजन पर प्राचार्य देवेंद्र चौहान, विद्यार्थियों, चुनाव संयोजक सुनील कुमार, अनुज शर्मा एवं समस्त शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed