{"_id":"694991377ae2a0476c099fd4","slug":"agriculture-department-summons-iffco-officials-over-fertilizer-supply-to-punjab-una-news-c-93-1-ssml1048-175845-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंजाब को खाद सप्लाई करने पर कृषि विभाग ने तलब किए इफको के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंजाब को खाद सप्लाई करने पर कृषि विभाग ने तलब किए इफको के पदाधिकारी
Tue, 23 Dec 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पड़ोसी राज्य पंजाब को अवैध तरीके से यूरिया खाद की सप्लाई करने के मामले में कृषि विभाग और उर्वरक सहकारी समिति (इफको) ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में कृषि विभाग की ओर से सोमवार सुबह इफको के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद जिला में खाद आपूर्ति और उसके रिकॉर्ड को लेकर जानकारी भी मांगी। उक्त मामले को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता के साथ उजागर किया गया है। सोमवार को अंक में छपे इस समाचार में खाद की अवैध तरीके से पंजाब के उद्योगों को सप्लाई और उससे कमाए जा रहे मुनाफे के रैकेट का पर्दाफाश किया गया है।
जानकारी के अनुसार कृषि विभाग ने इफको पदाधिकारियों के साथ मिलकर ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ करने की योजना पर कार्य करना शुरू कर दिया है। इसमें शुरुआती जांच के दौरान पता लगाया जा रहा कि किन गाड़ियों में खाद की खेप लोड कर पंजाब के होशियारपुर पहुंचाई जा रही। यही नहीं किन गोदामों से खेप जारी हुई, इसकी पड़ताल भी शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में सबसे पहले ऊना-गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर स्थित गोदामों का निरीक्षण किया जाएगा। क्योंकि यह मार्ग होशियारपुर जिला से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। इसके साथ जिला के सीमावर्ती इलाकों में लगे कैमरा भी खंगाले जाएंगे।
उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। प्रदेश के किसानों के लिए आने वाली खाद अवैध तरीके से किसी और राज्य कैसे भेजी गई, इसकी पड़ताल जारी है। इफको पदाधिकारियों से खाद के रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इफको ने पदाधिकारियों दी हिदायत
सूत्रों की मानें तो इफको की ओर से अपने पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि जल्द ऐसे मामलों को पकड़ा जाएगा। निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि अगर गोदाम के विक्रेता के साथ कोई पदाधिकारी भी इसमें शामिल पाया जाता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। ध्यान रहे कि प्रदेश के लिए 10 दिन पहले 3,400 टन यूरिया खाद की सप्लाई भेजी गई। इसमें से 850 टन अकेले ऊना जिला को भेजी गई। इसके बावजूद कई गोदामों में इस समय खाद उपलब्ध नहीं है।