{"_id":"61c76aefa5269758d044daea","slug":"agitation-against-price-hike-una-news-sml3946672179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ नकडोह में सड़क पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ऊना फटाफट
नकडोह में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युकां व कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Una
Link Copied
मरवाड़ी (ऊना)। महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस और गगरेट ब्लॉक कांग्रेस सड़कों पर उतरी। शनिवार को पूर्व विधायक राकेश कालिया की अगुवाई में नकडोह बाजार में रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कि सरकार करोड़ों के कर्ज लेकर प्रदेश की जनता को महंगाई की गर्त में धकेल रही है। कर्ज का बोझ प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है। प्रदेश के मंत्री व प्रदेश प्रभारी जनता के पैसे पर हेलिकॉप्टर की सैर कर रहे हैं। यूपीए सरकार के समय महंगाई के नाम पर हो हल्ला मचाने वाले भाजपा नेता सत्ता के लालच में खामोश हैं। उन्होंने विधायक पर भी क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, युवा अध्यक्ष अमन ठाकुर, बीडीसी अनिल डढवाल, रिषभ कोहल, नवाब काकू, डिंपी, विक्रांत, अभिषेक ठाकुर, अरुण, दीपू, बलविंद्र राणा, मनदीप डढवाल, मनीष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।