{"_id":"57a5e7974f1c1b393a2b9ea7","slug":"agitation-against-light-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटों पर भड़के लोगों ने रोका एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटों पर भड़के लोगों ने रोका एनएच
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड की ओर से रात को लगाए जा रहे अघोषित कटों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार रात लगे करीब दो घंटे तक लंबे अघोषित बिजली कट के बाद देहलां गांव के लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे को जाम कर डाला।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हो गए। लोगों ने बिजली बोर्ड के साथ प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर चक्का जाम कर दिया। काफी देर तक जाम रहे नेशनल हाईवे को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुलवाया जा सका। वहीं, शनिवार को पंचायत प्रधान देवेंद्र कौशल की अगुवाई में देहलां ग्रामीणों ने एसडीएम ऊना को ज्ञापन सौंप कर बिजली बोर्ड की कारगुजारी पर सवाल उठाए और प्रशासन से मांग की है कि बिजली कटों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि एक ओर भयंकर गर्मी और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर बिजली बोर्ड की ओर से रात को लगाए जा रहे बिजली कटों से लोगों को सारी रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इससे उनकी पूरी दिनचर्या और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अब भी बिजली बोर्ड अपनी कार्यप्रणाली पर बाज न आया तो वे बोर्ड अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन का भी घेराव करेंगे। इसकी जिम्मदोरी प्रशासन और बिजली बोर्ड की होगी। ग्रामीणों बीडीसी कुलवीर सिंह, अजीत वत्स, योगेश मित्र, दीपक मेनन, श्याम मुरारी, अंकित टिकड़ा, राजीव टिकड़ा, विनय पंडोरा, मनीष लंबड़, संदीप टिकड़ा आदि मौजूद रहे। वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में रात को बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बिजली बोर्ड की अधीक्षण अभियंता भारती संबयाल ने बताया कि पावर हाउस बंद होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है। इसके चलते विद्युत कट लगाने को मजबूर होना पड़ा है। मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है।
विज्ञापन
समस्या का समाधान करने के दिए निर्देश: एसडीएम
एसडीएम पृथीपाल सिंह ने कहा कि बिजली कटों शिकायत उनके पास पहुंची है। बोर्ड अधिकारियों से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। बोर्ड को तुरंत लोगों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।