फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Again the storm wreaked havoc, power supply came to a standstill due to burning of five transformers.

Una News: फिर अंधड़ ने बरपाया कहर, पांच ट्रांसफार्मर जलने से विद्युत आपूर्ति रही ठप

Mon, 01 Apr 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Again the storm wreaked havoc, power supply came to a standstill due to burning of five transformers.
ऊना और अंब में विद्युत बोर्ड को 53 लाख का नुकसान, छुट्टी के दिन भी डटे रहे कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में बीते दो दिन से बारिश के साथ अंधड़ लगातार नुकसान का कारण बन रहा है। शुक्रवार रात चले अंधड़ के नुकसान से विद्वुत बोर्ड अभी उभरा नहीं था कि शनिवार रात्रि फिर से अंधड़ ने जिला भर में कोहराम मचाया। खासकर विद्युत बोर्ड ऊना, अंब, बंगाणा व गगरेट आदि विद्युत मंडलों में यहां पांच ट्रांसफार्मर आसमानी बिजली गिरने से जल गए तो अंधड़ के कारण बिजली के खंभे एवं लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 53 लाख रुपये खाक हो गए।
जिला के विभिन्न गांवों में देर रात बत्ती गुल हो गई। इससे सुचारू करने में रविवार को छुट्टी के दिन भी विद्युत बोर्ड के फील्ड कर्मचारी डटे रहे। विद्युत बोर्ड को सबसे ज्यादा नुकसान गगरेट एवं अंब डिविजन में हुआ है। यहां अंब में शनिवार रात को बीती रात दो ट्रांसफार्मर, पोल, लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से 15 लाख रुपये खाक हुए हैं। गगरेट विद्युत डिविजन के तहत पड़़ते गगरेट में 12 लाख तो हरोली में 8 लाख रुपये लाइनों एवं खंभों के टूटने से हुआ है। ऊना डिविजन के तहत दो ट्रांसफार्मर कोटला कलां व मैहतपुर में झुलसे हैं। जबकि बदोली, पनोह, हंडोला आदि गांवों में एचटी एवं एलटी लाइनें टूटने से लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बंगाणा क्षेत्र में भी एक लाख रुपये का नुकसान बीती रात सामने आया। यहां पर रविवार रात को बारिश एवं अंधड़ से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। विद्युत आपूर्ति बोर्ड बंगाणा के सहायक अभियंता ई. उदित सिंह ने बताया कि तलमेहडा, धुंधला लठियाणी, झगरोट के 11केवी फीडर को कर्मचारियों ने रविवार दोपहर तक सुचारू कर दिया है। कई स्थानों पर कर्मचारी डटे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात भी अंधड़ ने विद्युत बोर्ड ऊना को खासा नुकसान पहुंचाया है। दो ट्रांसफार्मर, एचटी एवं एलटी लाईन सहित खंभे ध्वस्त हुए हैं। काफी हद तक रविवार सुबह तक विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-याशविंद्र सिंह, एक्सईएन, विद्युत बोर्ड ऊना।
---
अंब डिविजन के तहत बीते दो दिन से लगातार बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। शनिवार रात अंधड़ से दो ट्रांसफर्मर झुलस गए। लाइनों से लेकर खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

-खुशविंद्र सिंह, एक्सईएन, अंब


किसानों को जल्द मुआवजा दे सरकार
भारी बारिश और आंधी के कारण फसलों का भारी नुकसान हुआ है। शनिवार रात चली आंधी से फसलों को काफी नुकसान हो गया। किसान बलवंत सिंह, सरबजीत कौर, कुलविंदर कौर, उजागर सिंह, गुरमीत सिंह, बलविंद्र सिंह, हरजाप सिंह, जसवीर सिंह, गुरदेव सिंह का कहना है कि सरकार फसलों के नुकसान का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा दे। हिमाचल किसान सभा के प्रधान रणजीत सिंह मलूकपुर, सचिव नरेंद्र सिंह माजरा ने सरकार से जल्द किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed