फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After walking three kilometers to reach school, Anchal Koondel secured tenth place in the board merit list.

Una News: तीन किमी पैदल स्कूल पहुंच कर आंचल कौंडल ने बोर्ड मेरिट में पाया दसवां स्थान

Mon, 11 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
After walking three kilometers to reach school, Anchal Koondel secured tenth place in the board merit list.
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरलू की मेधावी छात्रा आंचल कौंडल ने प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। आंचल ने रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करके शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 में से 690 अंक प्राप्त कर विद्यालय, अध्यापकों तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। तीन किलोमीटर पैदल स्कूल पहुंच कर आंचल ने कठिन परिश्रम करके पढ़ाई की। आंचल के पिता अश्विनी कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता राजेश कुमारी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली आंचल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। आंचल की इस शानदार सफलता से पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। आंचल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों के मार्गदर्शन, माता-पिता के सहयोग और अपनी निरंतर मेहनत को दिया है। आंचल ने बताया कि उसका सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है, जिसके लिए वह पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे भी अध्ययन जारी रखेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज धीमान ने आंचल की इस उपलब्धि पर छात्रा, उसके अभिभावकों तथा समस्त अध्यापक वर्ग को हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed