{"_id":"60ddfde08ebc3ebc791a3673","slug":"after-ten-days-the-passenger-train-reached-una-with-200-passengers-una-news-sml375498930","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद 200 सवारियों के साथ ऊना पहंची पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद 200 सवारियों के साथ ऊना पहंची पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन
ऊना। स्थान ऊना रेलवे स्टेशन। समय 12:40, दिन वीरवार। अमर उजाला की टीम ने ऊना रेलवे स्टेशन का दौरा किया। 1:41 बजे सहारनपुर से ट्रेन ऊना पहुंची। ट्रेन रुकने के बाद यात्री अपना-अपना सामान लेकर अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुए।
करीब दस दिन बाद सहारनपुर-ऊना पैसेंजर ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पैसेंजर ट्रेन से करीब 200 यात्री ऊना पहुंचे। रेलवे स्टेशन ऊना यात्रियों के बैठने और गर्मी में पीने के पानी के लिए बेहतर प्रबंध दिखे। तपती गर्मी से बेहाल लोग रेलवे स्टेशन पर पानी पीते नजर आए। काउंटर पर यात्री टिकट लेने के लिए लाइन में लगे दिखे। गौरतलब है कि सरहंद नई रेल लाइन को पुरानी रेल लाइन के साथ जोड़ने को काम कारण 24 जून से दौलतपुर चौक से दिल्ली जाने वाली ट्रेन हिमाचल एक्सप्रेस और सहारनपुर से ऊना आने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 जून से बंद थी। करीब 10 दिन बाद लौटी पैसेंजर ट्रेन से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र पर लोग हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारिणी और चलने को लेकर पूछताछ करते नजर आए।
रेलवे स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश का कहना है कि एक जुलाई से सहारनपुर-ऊना पैसेंजर ट्रेन और हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की सेवाएं शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन रात को नौ बजे दौलतपुर से ऊना पहुंचेगी और 9:15 बजे ऊना से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वीरवार से चलेगी नांदेड साहिब एक्सप्रेस
अगले वीरवार से ऊना से नांदेड साहिब एक्सप्रेस की सेवा शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि कोराना महामारी के वर्ष 2020 से नांदेड साहिब एक्सप्रेस नहीं चल रही है। ऊना रेलवे स्टेशन मास्टर ओम प्रकाश ने की है। उन्होंने बताया कि वीरवार से नांदेड साहिब एक्सप्रेस ऊना रेलवे स्टेशन से चलेगी।