फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After rain, mercury dropped by 1.6 degrees, people got relief from heat

Una News: बारिश के बाद 1.6 डिग्री लुढ़का पारा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Tue, 04 Jun 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
After rain, mercury dropped by 1.6 degrees, people got relief from heat
अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सोमवार देर शाम जिले में हुई बारिश ने लोगोंं को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। सोमवार की अपेक्षा तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।
सोमवार रात को जिले में छह एमएम बारिश हुई है। हालांकि मंगलवार सुबह से ही जिले में मौसम साफ रहा, लेकिन पहले के दिनों के अपेक्षा गर्मी कम रही। साथ ही मंगलवार को जिले में लू का प्रकोप भी काफी हद तक कम रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बीते कुछ दिनों से गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए थे। इससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिली है। दूसरी तरफ से रविवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। ऐसे में रात के तापमान ने भी लोगों को राहत प्रदान की है। सोमवार शाम हुई बारिश के बाद किसानों ने भी राहत महसूस की है। गर्मी से चलते जहां किसानों को सिंचाई करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed