फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   After independence, Jattan da Mohalla of Upper Andora will now get a road.

Una News: आजादी के बाद अप्पर अंदौरा के जट्टां दा मोहल्ला को अब मिलेगी सड़क

Sun, 19 Jan 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
After independence, Jattan da Mohalla of Upper Andora will now get a road.
नाबार्ड ने सड़क के लिए मंजूर किया 6.46 करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन

विधायक राकेश कालिया के प्रयास लाए रंग
बजट उपलब्ध करवाने के लिए शिमला से लेकर दिल्ली तक की पैरवी
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। आजादी के बाद से पक्की सड़क सुविधा के लिए तरस रहे विधानसभा क्षेत्र गगरेट के अप्पर अंदौरा के कई मोहल्लों के बाशिंदों की सरकार ने सुध ली है। राम मंदिर से वाया जट्टां दा मोहल्ला-अठवां सड़क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। इस सड़क के लिए नाबार्ड ने 6.46 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यही नहीं पक्का परोह से अंदौरा की ओर आने वाले मार्ग पर पड़ने वाली एक खड्ड पर लोक निर्माण विभाग इसी बजट में पुल का निर्माण भी करेगा। अप्पर अंदौरा गांव के मोहल्ला जट्टां के साथ लगती आबादी पक्की सड़क सुविधा से वंचित थी। बरसात के दिनों में तो जट्टां दा मोहल्ला के लोगों का जीवन नारकीय हो जाता था। पक्की सड़क न होने से लोगों को गिरते फिसलते हुए घर तक पहुंचना पड़ता था। हालांकि, लोगों ने पक्की सड़क सुविधा के लिए कई बार मांग उठाई लेकिन उनकी बात सुनी नहीं जा रही थी। विधायक राकेश कालिया जब वर्ष 2012 में विधायक बने थे तब भी उन्होंने जट्टां दा मोहल्ला के लोगों को पक्की सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास किया था। अब विधायक बनते ही उन्होंने इस काम को प्राथमिकता के आधार पर लिया। इस सड़क को बजट उपलब्ध करवाने की पैरवी शिमला से लेकर दिल्ली तक की। अब नाबार्ड ने इस सड़क के लिए 6.46 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। लगभग पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण से सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। सड़क के लिए बजट मंजूर होने के बाद अब लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया आमंत्रित करने में जुट गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरगोविंद सिंह कौशल ने बताया कि अप्पर अंदौरा-जट्टां दा मोहल्ला-अठवां रोड के निर्माण के लिए नाबार्ड से 6.46 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed