फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Advisory issued regarding heat, school timings not changed

Una News: गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी, नहीं बदला स्कूलों का समय

Fri, 23 May 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued regarding heat, school timings not changed
सुबह नौ बजे ही लग रहे स्कूल, तीखी धूप में संस्थानों में पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

खासकर पैदल जा रहे हैं सरकारी स्कूलों के बच्चों को हो रही परेशानी
अभिभावकों की मांग, सुबह 08:00 से 08:30 बजे किया जाए स्कूल शुरू होने का समय

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला प्रशासन ने गर्मी और लू से बचाव को लेकर 21 मई को एडवाइजरी जारी की। इसमें जिले के बाशिंदों को अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। साथ ही लू और भीषण गर्मी से बचाव को लेकर सुझाव साझा किए गए लेकिन स्कूली विद्यार्थियों को राहत देने के मकसद से अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए। अभी भी स्कूल शुरू होने का समय सुबह नौ बजे है। विद्यार्थियों को तीखी धूप के बीच स्कूल पहुंचना और घर लौटना पड़ रहा।
जिले में वर्तमान समय में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। सुबह आठ बजे के बाद गर्मी अपना असर दिखा रही है। दोपहर 12 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो रहा। ऐसी स्थिति में स्कूल के विद्यार्थियों को पैदल स्कूल का रास्ता तय करना पड़ रहा। हालांकि, निजी स्कूलों के अधिकतर बच्चे वाहनों के माध्यम से स्कूल आ रहे हैं लेकिन सरकारी स्कूलों के कुछेक बच्चों को छोड़कर बाकी सभी पैदल ही स्कूल पहुंचते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के अभिभावकों रीना देवी, रवि कुमार, यशपाल, कविता देवी, राजिंद्र कुमार, सुरेंद्रपाल ने बताया कि सुबह के समय अगर बच्चे जल्दी स्कूल पहुंच जाएंगे तो प्रार्थना सभाएं भी जल्दी होंगी। इससे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। बच्चों को चक्कर आना, बुखार, दस्त और उल्टी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को चाहिए कि विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए यथासंभव राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि स्कूलों की समयसारिणी को लेकर फैसला जिला प्रशासन और विभाग के उच्च अधिकारियों को लेना होता है। कहा कि उनको इससे जुड़े जो आदेश प्राप्त होंगे, उन्हें लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed