{"_id":"672ded9473bcc8898d0a47c5","slug":"additional-staff-will-be-deployed-at-the-medicine-counter-in-the-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-137678-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में दवा काउंटर पर तैनात होंगे अतिरिक्त कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में दवा काउंटर पर तैनात होंगे अतिरिक्त कर्मचारी
विज्ञापन
एक कर्मचारी की तैनाती के चलते काउंटर पर लगी रहती है भीड़
प्रबंधन ने व्यवस्था बनाने को लेकर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की कवायद की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में स्थापित दवा काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ कम करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने दो अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही उक्त काउंटर पर तीन कर्मचारी मरीजों व तीमारदारों को पर्ची पर लिखी गई दवाइयां मुहैया करवाएंगे। इससे काउंटर के बाहर एकत्रित होने वाली भीड़ को कम किया जा सकेगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना 500 से 600 के करीब ओपीडी रहती है। जिले के दूरदराज क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करते हैं। ऐसे में मरीजों व तीमारदारों को ओपीडी में चेकअप के बाद दवाइयां लेने के लिए कतार में लगकर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों के साथ अस्पताल प्रबंधन को भी व्यवस्थाएं बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। अस्पताल परिसर में एक ही दवा काउंटर है। पुरुषों व महिलाओं को इसी काउंटर पर जाकर दवाइयां लेनी पड़ती हैं। शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के लिए पहुुंचे मरीजों बीना देवी, हुकम सिंह, प्रेम चंद, नेहा कुमारी, रामपाल, राजेंद्र कुमार, जुगल किशोर, प्रताप चंद आदि ने बताया कि अस्पताल में जिस प्रकार से पर्ची काउंटर पर पुरुषों, महिलाओं व वरिष्ठजनोंं के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार से दवा काउंटर पर भी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों को लंबी कतार में लगकर दवा लेने के लिए इंतजार न करना पड़े।
कोट्स
अस्पताल में दवा काउंटर में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इन कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इससे दवा काउंटर पर लगने वाली भीड़ को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ।