फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Action taken on illegal felling in Gaihra forest, forest guard transferred

Una News: गैहरा के जंगल में अवैध कटान पर कार्रवाई, फोरेस्ट गार्ड का तबादला

Mon, 30 Jun 2025 01:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Action taken on illegal felling in Gaihra forest, forest guard transferred
डीएफओ ने फोरेस्ट गार्ड की भूमिका पर संदेह जताते हुए दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


रामगढ़ धार के रेंज ऑफिसर संदीप कुमार को जांच की सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के थानाकलां क्षेत्र के गैहरा के जंगल में लंबे समय से चल रहे अवैध कटान की जांच तेज हो गई है। स्थानीय फोरेस्ट गार्ड सुशील कुमार की संदिग्ध भूमिका उजागर होने के बाद उन्हें थानाकलां से गगरेट चेक पोस्ट पर तबादला कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) सुशील राणा ने जांच के आदेश जारी किए हैं। रामगढ़ धार के रेंज ऑफिसर संदीप कुमार को इस जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि अगर जांच में फॉरेस्ट गार्ड की भूमिका में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे यह साफ संकेत मिलता है कि वन विभाग अब अवैध लकड़ी कटान जैसे मामलों को लेकर गंभीर रवैया अपना रहा है। स्थानीय जनता ने पहले ही फोरेस्ट गार्ड की भूमिका पर सवाल उठाए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गैहरा जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई हो रही है और इसमें विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है। कुछ ग्रामीणों ने बाकायदा सबूतों के साथ डीएफओ कार्यालय ऊना का रुख किया था। जनता की ओर से दी गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ ऊना सुशील राणा ने पहले ही क्षेत्र का निरीक्षण करवाया था, जिसमें कुछ पेड़ों की अवैध कटाई की पुष्टि हुई। इसके बाद ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यह अवैध कटान पिछले कई माह से चल रहा था और इससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। वन विभाग के इस कदम से क्षेत्र में एक संदेश गया है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई न केवल संबंधित अधिकारी के लिए चेतावनी है, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed