फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of physically exploiting her for eight years by luring her for marriage, case registered

Una News: शादी का लालच देकर आठ वर्ष शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप, केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 20 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of physically exploiting her for eight years by luring her for marriage, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला के तहत पड़ते गांव की 27 वर्षीय युवती ने शादी का लालच देकर एक युवक पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी आठ साल तक उसका शोषण करता रहा।

वहीं, आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को साैंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि अश्विनी उर्फ सनी आठ साल से उसके साथ प्रेम प्रसंग में रहा। इस दौरान उसने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। यह सिलसिला काफी समय तक चला। इसी वर्ष 12 अगस्त को टाहलीवाल क्षेत्र में आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। वहीं, पीड़िता को दोबारा फोन न करने की धमकी दी और ऐसा करने पर वीडियो वायरल करने की बात भी कही। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत आई है। आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed