फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Accused of fraudulently withdrawing FD money, case against two people

Una News: एफडी का पैसा धोखाधड़ी से निकालने का आरोप, दो लोगों पर केस

Wed, 10 Apr 2024 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 10 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently withdrawing FD money, case against two people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत गांव ईसपुर की रहने वाली महिला ने गांव की कृषि सोसायटी में उसके बेटे के नाम जमा एफडी राशि को गलत तरीके से निकाले जाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर उसके ससुर और सोसायटी के सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार ज्योति बाला पत्नी तरुण कुमार निवासी ईसपुर तहसील हरोली ने बताया कि उसकी शादी साल 2008 में हुई। शादी के बाद उनको एक बेटा और एक बेटी हुई। कहा कि उसने अपने बेटे के नाम पर गांव ईसपुर की कृषि सोसाइटी में 10000 रुपये की एफडी करवाई, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष की तरफ से किए जा रहे दहेज उत्पीड़न को लेकर उसका अपने पति से साल 2019 में तलाक हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने साल 2023 में दोबारा शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट व परेशान करना शुरू कर दिया। इस बीच जब उसने गांव की कृषि सोसायटी में जाकर सचिव राहुल पाल से अपने बेटे के नाम जमा पैसे के बारे पूछा तो उसने बताया कि पैसे आपके ससुर उजागर सिंह निकाल कर ले जा चुके हैं। इस पर उसने कहा कि नाबालिग के नाम जमा पैसा किस आधार पर निकाल दिए गए तो सचिव टालमटोल करने लगा। महिला ने कहा कि उसके ससुर ने नाबालिग बच्चे के नाम जमा 18600 रुपये, सचिव राहुल पाल के साथ मिलीभगत कर निकाले हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि मामले की जांच जारी है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed