फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   accident

त्यूड़ी कार हादसे में तीसरी मौत

Mon, 27 Jun 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
accident
नारी (ऊना)। क्षेत्र के त्यूड़ी गांव में चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर बीती 19 जून को हुई सड़क दुर्घटना में आठ दिन बाद तीसरी मौत हो गई है। तीनों मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसे में घायल ऑल्टो चालक यशपाल शर्मा ने रविवार को पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। आठ दिन पहले ऊना शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर त्यूड़ी गांव में दो कारों की भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में दादी ऊषा देवी की मौके पर और पोती आराध्या शर्मा की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यशपाल शर्मा का भी पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। एक ही परिवार में तीसरी मौत के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया। इसी परिवार की 35 वर्षीय आरती देवी का इलाज भी चंडीगढ़ में ही चल रहा है। उसे भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब झलेड़ा का एक परिवार अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर गुग्गा चकसराय में माथा टेकने के बाद घर वापस आ रहा था। कार यशपाल शर्मा चला रहे थे। इसमें उनकी पत्नी, बहू और पोता-पोती सवार थे। इसी दौरान गांव त्यूड़ी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही नंगल निवासी एक व्यक्ति की कार से जा टकराई। हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि त्यूड़ी में हुए कार हादसे की जांच जारी है। कहा कि इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed