फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Access to the critical care block will be easier; the drain will be channelized.

Una News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक पहुंच होगी आसान, नाले का होगा चैनलाइजेशन

Thu, 23 Jul 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Access to the critical care block will be easier; the drain will be channelized.
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक मरीजों और एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने महत्वपूर्ण पहल की है। ब्लॉक के प्रवेश और निकास मार्ग के बीच पड़ने वाले नाले के चैनलाइजेशन का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजा गया है। इसके पूरा होने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक के आसपास नाला होने के कारण एंट्री और एग्जिट मार्ग को पूरी तरह विकसित करने में दिक्कत आ रही है। इस समस्या को देखते हुए प्रबंधन ने ब्लॉक के संचालन से पूर्व ही इसके समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रबंधन के अनुसार क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने के बाद यहां गंभीर मरीजों का उपचार होगा। ऐसे में एंबुलेंस का बिना किसी बाधा के सीधे ब्लॉक तक पहुंचना जरूरी है। नाले के चैनलाइजेशन के बाद आने-जाने का मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा। प्रबंधन ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। यह कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी तथा गंभीर मरीजों को इलाज में अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्रिटिकल केयर ब्लॉक में आगामी दिनों में करीब सात करोड़ रुपये से आधुनिक उपकरण स्थापित होंगे ताकि जल्द से जल्द लोगाें को इस ब्लॉक की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन



क्रिटिकल केयर ब्लॉक के लिए एंट्री व एग्जिट को सुगम बनाने के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मामले को उठाया गया है। इस दौरान एक नाले को भी चैनलाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed