फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ABVP and NSUI raise provocative slogans in Una College, heats up atmosphere

Una News: ऊना काॅलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई की भड़काऊ नारेबाजी, गरमाया माहौल

Sat, 20 Sep 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
ABVP and NSUI raise provocative slogans in Una College, heats up atmosphere
एनएसयूआई के कैंपस महासचिव शेवेंद्र राणा। संवाद
प्राचार्य कार्यालय के बाहर छात्र संगठनों के सदस्य हुए आमने-सामने
विज्ञापन

एबीवीपी ने कहा, प्राचार्य कर रहीं भेदभाव, एक साथी का नहीं किया जा रहा विषय बदलाव
एनएसयूआई सदस्य बोले- बेवजह माहौल खराब किया जा रहा

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को छात्रों के बीच तनावपूर्ण स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार दोपहर माहौल गरमा गया। एबीवीपी और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय के बाहर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों संगठनों की ओर से भड़काऊ नारे लगाए जाने पर कॉलेज स्टाफ और सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा भी वहां पहुंचकर छात्रों को शांत करने का प्रयास किया। एबीवीपी की ओर से प्राचार्य के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए, जिससे तनाव और बढ़ गया। जानकारी के अनुसार विवाद का कारण संस्थान प्रबंधन की कार्यशैली है। एबीवीपी का आरोप है कि प्राचार्य विषय परिवर्तन में भेदभाव कर रही हैं, जबकि एनएसयूआई का कहना है कि एबीवीपी जानबूझकर माहौल खराब कर रही है।
एबीवीपी के कैंपस सचिव सूर्य शर्मा ने कहा कि उनके एक सदस्य का विषय बदला नहीं जा रहा और एबीवीपी से जुड़ी लड़कियों को धमकाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य केवल एबीवीपी छात्रों के साथ भेदभाव कर रही हैं।
विज्ञापन

उधर, एनएसयूआई की कैंपस महासचिव शेवेंद्र राणा ने कहा कि एबीवीपी की नारेबाजी से माहौल बिगड़ रहा है। उनका कहना है कि प्राचार्य को टारगेट किया जा रहा है और कॉलेज की छवि धूमिल करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य का बयान
डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि जून में दाखिल हुए छात्रों के विषय बदलने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, जबकि ताजा दाखिल छात्रों के विषय बदले जा सकते हैं। उनका कहना है कि उनके लिए राजनीतिक संगठन मायने नहीं रखते और सभी छात्रों के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं और तीन-चार छात्रों को बातचीत के लिए कार्यालय बुलाया, लेकिन उन्होंने बाहर ही नारेबाजी जारी रखी। डॉ. शर्मा ने कहा कि उनके नाम से नारेबाजी देखकर उन्हें दुख हुआ और छात्रों को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।

एनएसयूआई के कैंपस महासचिव शेवेंद्र राणा। संवाद

एनएसयूआई के कैंपस महासचिव शेवेंद्र राणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed