फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A youth caught gambling

Una News: दड़ा-सट्टा लगाते युवक काबू

Tue, 09 Sep 2025 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 09 Sep 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
A youth caught gambling
भरवाईं (ऊना)। थाना चिंतपूर्णी पुलिस ने रविवार दोपहर तलवाड़ा बाईपास पर एक युवक को दड़ा-सट्टा लगाते काबू किया। पुलिस ने मौके से 710 रुपये नकद और सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई महेंद्र सोनी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, उन्हे सूचना मिली कि तलवाड़ा बाईपास के पास शराब के ठेके के समीप एक युवक लोगों को दड़ा-सट्टा खेलने के लिए उकसा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से नकदी और पर्चियां बरामद हुईं। युवक की पहचान जीता सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी गांव झोटेयांवाली जिला फजिल्का (पंजाब) के रूप में हुई। एएसआई महेंद्र सोनी ने बताया कि स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तारी और जब्ती प्रक्रिया पूरी की गई और अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed