फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A workshop will be held today on the completion of 11 years of Modi government

Una News: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज होगी कार्यशाला

Sat, 14 Jun 2025 04:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
A workshop will be held today on the completion of 11 years of Modi government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष (अमृत काल) पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा जिला ऊना की ओर से 15 जून रविवार को पार्टी कार्यालय ऊना में प्रोफेशनल मीट, कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में विशेष रूप से प्रोफेशनल्स, उद्यमियों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, वकीलों और शिक्षाविदों को मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों से अवगत कराना है। इसके साथ-साथ इन वर्गों से फीडबैक प्राप्त कर भाजपा की जनसंपर्क नीति को और अधिक प्रभावशाली बनाना भी इसका मुख्य उद्देश्य रहेगा। बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने देश को नई दिशा देने वाले अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इनमें डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, जीएसटी और स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में सुधार जैसी कई महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं। यह कार्यशाला जनजागरुकता और सकारात्मक संवाद का सशक्त माध्यम बनेगी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ-साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed