फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A woman died due to electric shock on the roof in Basdehra

Una News: बसदेहड़ा में छत पर करंट लगने से महिला की मौत

Fri, 12 Sep 2025 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
A woman died due to electric shock on the roof in Basdehra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना )। स्थानीय नगर परिषद के वार्ड-4 में शुक्रवार दोपहर एक महिला करंट लगने से हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया। महिला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार 34 वर्षीय राधिका, पत्नी दीपक कुमार शुक्रवार दोपहर को वार्ड-4 स्थित अपनी छत पर कपड़े सुखाने गई थीं। इसी दौरान पास में स्थित थ्री-फेज़ विद्युत लाइन से एक पाइप टकराने के कारण उसे करंट लग गया। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें बचाने में असफल रहे।एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। महिला की दो छोटी बेटियां हैं, जबकि उनके पति निजी व्यवसाय में संलग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed