{"_id":"68b44d689f58c77a2b022957","slug":"a-woman-broke-into-a-house-in-kuthar-khurd-by-breaking-the-lock-case-registered-una-news-c-93-1-ssml1048-163976-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुठार खुर्द में ताला तोड़कर घर में घुसी महिला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुठार खुर्द में ताला तोड़कर घर में घुसी महिला, केस दर्ज
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा, महिला ने घर छोड़ने से किया इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। थाना सदर के तहत आने वाले गांव कुठार खुर्द में एक महिला पर ताला तोड़कर घर में घुसने और धमकियां देने के आरोप लगे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राजेश शर्मा निवासी वार्ड-7 ऊना ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई कि उनके गांव कुठार खुर्द वार्ड-5 स्थित घर में एक महिला ने उनकी अनुपस्थिति में ताला तोड़कर प्रवेश किया। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ने घर से बाहर निकलने से इंकार कर दिया और फोन पर उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह घर नहीं छोड़ेगी और देख लेने की धमकी भी दी। राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया कि संबंधित महिला न तो उनकी किरायेदार है और न ही उसका उनसे कोई संबंध है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घर के ताले टूटे मिले, लेकिन महिला वहां मौजूद नहीं थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी महिला की तलाश की जा रही है और उससे पूछताछ की जाएगी।