फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A trolley full of scrap overturned in Bathri, the driver narrowly escaped

Una News: बाथड़ी में पलटा स्क्रैप से भरा ट्राला, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of scrap overturned in Bathri, the driver narrowly escaped
टाहलीवाल (ऊना)। गढ़शंकर–टाहलीवाल मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव बाथड़ी में हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार ट्राला सड़क किनारे पहाड़ी से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक राहुल कुमार इस हादसे में सुरक्षित बच निकला। इस स्थान पर करीब 10 दिन पहले भी दो ट्रकों में भीषण टक्कर हुई थी, जिसमें पंजाब निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में सामान उतारने के बाद एक ट्राला पंजाब की ओर लौट रहा था। हनुमान मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय ट्राले में तकनीकी खराबी आ गई और वह बीच सड़क रुक गया।
विज्ञापन

चालक ट्राले को वहीं खड़ा कर मेकेनिक की तलाश में चला गया। इसी दौरान सामने से स्क्रैप से भरा ट्राला लुधियाना से आया। जैसे ही वह खड़े ट्राले के पास पहुंचा तो सामने से अचानक ओवरटेक करते हुए एक कार आ गई। कार को देखकर ट्राला चालक ने गाड़ी साइड में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण ट्राला पलट कर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराया। सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान छोटे वाहनों को निकला गया, लेकिन बड़े वाहनों की कतार शाम चार बजे तक लगी रही। सूचना मिलते ही टाहलीवाल पुलिस मौके पर पहुंची, हालात का जायजा लिया और वाहनों को सड़क से हटाने के लिए प्रयास शुरू किए। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार और जल्दबाजी है। वाहन चालक पहाड़ी इलाकों में संयम के साथ वाहन चलाएं। टाहलीवाल पुलिस बाथड़ी में हुए हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed