{"_id":"683c476d407f8d65dc0df895","slug":"a-tourism-hub-worth-1654-crores-will-be-built-in-andrauli-of-kutlahad-vivek-una-news-c-93-1-ssml1048-155264-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटलैहड़ के अंदरौली में बनेगा 16.54 करोड़ का पर्यटन हॉट : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटलैहड़ के अंदरौली में बनेगा 16.54 करोड़ का पर्यटन हॉट : विवेक
विज्ञापन
अंदरोली में पर्यटन हार्ट का शिलान्यास करते विधायक विवेक शर्मा। स्रोत स्वयं
22 पंचायतों को होगा लाभ, 500 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ेगा अंदरौली का वाटर स्पोर्ट्स
शिलान्यास के बाद बोले विधायक, गोवा की तरह करेंगे क्षेत्र का विकास
पौंग डैम से आएंगे ट्रेनर, युवाओं को देंगे ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ अब विश्व के पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने अंदरौली में 16.54 करोड़ के पर्यटन हाॅट का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही कुटलैहड़ को गोवा जैसे पर्यटन स्थलों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए सरकार की ओर से 16 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। यह निवेश न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। इस परियोजना से सीधे तौर पर 22 पंचायतों को लाभ मिलेगा और करीब 500 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
परियोजना के अंतर्गत न केवल भौतिक ढांचे का विकास होगा, बल्कि युवाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें पर्यटन उद्योग से जोड़ा जाएगा। विवेक शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं को पौंग डैम से विशेष रूप से बुलाए गए प्रशिक्षकों की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। वाटर स्पोर्ट्स, गाइडिंग, हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य मेजबानी) और अन्य पर्यटन संबंधित सेवाएं शामिल होंगी। अंदरौली का पर्यटन हाॅट हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा स्थल बनेगा जहां गोवा के बाद वाटर स्पोर्ट्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पर पर्यटकों को बोटिंग, कयाकिंग, वाटर स्कीइंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा अत्याधुनिक कैफेटेरिया, रिसॉर्ट्स, पार्किंग, शौचालय, पर्यटक सूचना केंद्र और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विधायक ने दावा किया कि यह पर्यटन हॉट कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक नई पहचान देगा। इस परियोजना से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प, व्यंजन और परंपराओं को भी एक नया मंच मिलेगा। स्थानीय लोग अपने घरों में होम-स्टे सेवाएं शुरू कर सकेंगे, जिससे उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार कश्यप, डीडीओ केएल वर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार, जल शक्ति अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार और 25 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।