{"_id":"6afde4f1cdc452e0450adee6","slug":"a-teacher-from-amb-died-under-suspicious-circumstances-in-bharmour-a-tribal-area-in-chamba-district-una-news-c-93-1-una1002-213980-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब के शिक्षक की चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब के शिक्षक की चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 18 Nov 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। नगर पंचायत अंब के हीरानगर के एक युवा शिक्षक की चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार (टीजीटी नॉन-मेडिकल) निवासी गांव हीरानगर, डाकघर अंब के रूप में हुई है। बुधवार सुबह भरमौर की रूणहकोठी पंचायत के समीप करीब 150 मीटर गहरी खाई से नीचे सड़क पर उनका शव बरामद हुआ। युवा शिक्षक के आकस्मिक निधन की सूचना जैसे ही पैतृक गांव हीरानगर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अमित कुमार पिछले करीब चार वर्षों से भरमौर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात वह एक जन्मदिन की पार्टी के बाद गुरुकुल स्थित अपने आवास की ओर लौट रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में रास्ते पर अचानक पैर फिसलने और संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई से नीचे सड़क पर जा गिरे।बुधवार सुबह वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने सड़क पर शव पड़ा देखा और स्थानीय पंचायत प्रधान को सूचित किया। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि हादसे से ठीक एक दिन पहले ही अमित कुमार ने अपना जन्मदिन मनाया था और स्कूल के बच्चों को खीर भी खिलाई थी। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण वह विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।