फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A statue was installed in Amb College in the name of daughter.

Una News: अंब काॅलेज में लगाया एक बूटा बेटी के नाम

Fri, 11 Apr 2025 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
A statue was installed in Amb College in the name of daughter.
एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 50 एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि एसडीएम अंब सचिन शर्मा और प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने इस मौके पर पौधरोपण किया। एसडीएम ने कहा कि यह जिला प्रशासन ऊना की पहल है। इसमें संदेश दिया जाता है कि जैसे पेड़ बड़ा होगा और अपना योगदान प्रकृति को स्वच्छ रखने और समाज को फल आदि देने में करेगा, वैसे ही बेटियां पढ़ लिखकर बड़ी होंगी तो वे भी अपना योगदान समाज निर्माण में देंगी। समाज को नई दिशा देंगी। बेटी के जन्म पर पौधा लगाने के लिए परिजनों और समाज को प्रेरित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य वनों तथा बेटी दोनों को बचाना और समाज की बेटियों के प्रति सोच को बदलना है। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने भी सभी स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वे भी इस संदेश को अपने आस पड़ोस में जाकर साझा करें ताकि लोगों की लड़कियों के जन्म के प्रति संकीर्ण मानसिकता में बदलाव हो सके। सीडीपीओ अंब विजय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल है। इसे लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। यह योजना शिक्षा, वित्तीय सुरक्षा और लड़कियों के खिलाफ हानिकारक प्रथाओं को खत्म करने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी प्रो. सुख देव और डॉ. कुमारी सुजाता की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो. रेखा शर्मा, डॉ. सतपाल, प्रो. अमित शर्मा, डॉ. राजेश, प्रो. अनिल वर्मा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed