फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A special master plan will be made for the 14 panchayats included in the Municipal Corporation.

Una News: नगर निगम में शामिल 14 पंचायतों के लिए बनेगा विशेष मास्टर प्लान

Sun, 22 Feb 2026 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
A special master plan will be made for the 14 panchayats included in the Municipal Corporation.
स्ट्रीट लाइट, सीवरेज सहित अन्य सुविधाओं को मजबूती देने के लिए किया जाएगा कार्य
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में शामिल की गई हैं शहर के आसपास की 14 पंचायतें

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नगर निगम में हाल ही में शामिल 14 पंचायत क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यहां अब लाखों की लागत से आंतरिक रास्तों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र वासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के उद्देश्य से विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे लंबे समय से खराब हालत में पड़े रास्तों से लोगों को निजात मिलेगी।
नगर निगम ऊना के अनुसार निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने के बाद यहां आधारभूत ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता में रखा गया है। क्षेत्र में कई रास्ते कच्चे हैं या फिर टूट-फूट का शिकार हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सड़कों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक माह के भीतर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। निर्माण कार्यों के तहत मुख्य और आंतरिक दोनों प्रकार के रास्तों को पक्का किया जाएगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम में शामिल होने के बाद उन्हें विकास की उम्मीद जगी है। सड़कों के निर्माण से न केवल दैनिक आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र की साफ-सफाई, जल निकासी और अन्य सुविधाओं के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि भविष्य में स्ट्रीट लाइट, पेयजल और ड्रेनेज जैसी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।


संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार का कहना है कि नगर निगम में शामिल हुए क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से अन्य विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे, जिससे लोगों को शहरी स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed