{"_id":"68c179207a4cdec2ce09ddaf","slug":"a-special-master-plan-will-be-made-for-friends-colony-and-surrounding-areas-una-news-c-93-1-ssml1047-165014-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: फ्रेंड्स कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र बनेगा विशेष मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: फ्रेंड्स कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र बनेगा विशेष मास्टर प्लान
विज्ञापन
जलभराव की समस्या का स्थायी हल करने की उठाई मांग
हर साल जलभराव से कॉलोनी वासियों को करना पड़ता है दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। फ्रेंड्ज कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में हर साल होने वाले जल भराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए नगर निगम ने मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार भारी बारिश के दौरान फ्रेंड्ज कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दो बार जल भराव की स्थिति बनी। इससे आक्रोशित लोगों ने एक बार चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाइवे को जाम भी कर दिया था। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई।
नगर निगम ने अब इस समस्या पर कार्यवाही शुरू कर दी है। योजना के तहत टक्का रोड पर वारहदरी कॉलोनी में बने छह फीट चौड़े नाले को लाल सिंगी खड्ड तक पक्का किया जाएगा। चावला फर्नीचर के समीप भी नाला बनाया जाएगा। साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप डालकर उसे एनएच किनारे बने चैंबर तक पहुंचाया जाएगा। फ्रेंड्ज कॉलोनी के पास बनी नई कॉलोनी से भी पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश का पानी बड़ी मात्रा में जमा हो जाता है। इसके समाधान के लिए यहां से भी पाइप लाइन डालकर पानी को सीधे लाल सिंगी खड्ड तक पहुंचाया जाएगा। नगर निगम का मानना है कि इस मास्टर प्लान के लागू होने से फ्रेंड्ज कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
कोट्स
फ्रेंड्ज कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए योजना बनाई जा रही है। समस्या का स्थायी समाधान निकालकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना