फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   A person was found hanging from a noose in Haleda

Una News: हलेड़ा में फंदे से लटका मिला व्यक्ति

Fri, 25 Apr 2025 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
A person was found hanging from a noose in Haleda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। हलेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के पहुंचने से पहले परिवार के सदस्यों ने उसे फंदे से नीचे उतार लिया था। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या खरोंच का निशान नहीं पाया गया। पूछताछ के दौरान परिवार या ग्रामीणों ने किसी पर शक नहीं जताया। व्यक्ति अविवाहित था और एक क्रशर पर ड्राइवर के रूप में कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed