{"_id":"6af75cab9ac436074e07c78d","slug":"a-national-apprenticeship-fair-will-be-held-at-iti-pubowal-on-november-16-una-news-c-93-1-una1025-213259-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आईटीआई पूबोवाल में 16 नवंबर को लगेगा राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आईटीआई पूबोवाल में 16 नवंबर को लगेगा राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला
Sat, 14 Nov 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पूबोवाल में 16 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला (पीएमएनएएम) आयोजित किया जाएगा। मेले का आयोजन सुबह 10:15 बजे से संस्थान परिसर में होगा। इसमें क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयां भाग लेंगी और युवाओं को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से जुड़ने का अवसर प्रदान करेंगी।
आईटीआई पूबोवाल के प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले के दौरान औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि युवाओं का राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना के तहत पोर्टल पर पंजीकरण करेंगे। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं के अलावा आईटीआई पास अभ्यर्थी भी मेले में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ संस्थान परिसर में पहुंचकर पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को भारत सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसका भुगतान संबंधित औद्योगिक इकाइयों की ओर से किया जाएगा।